मऊ, जनवरी 6 -- मऊ, संवाददाता। मऊ पुलिस टीम ने मंगलवार की सुबह रेलवे स्टेशन रामलीला मैदान से महिला समेत दो अंतरराष्ट्रीय चरस तस्कर गैंग के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने दोनों के पास से 18.490 किलोग्राम चरस बरामद किया। चरस की कीमत नौ करोड़ रुपये आंकी गई है। आरोपियों ने बताया कि वे चरस को नेपाल के रास्ते मुरादाबाद और उत्तराखंड तस्करी के लिए ले जा रहे थे। एसपी इलामारन जी ने बताया कि जांच में पाया गया कि दोनों तस्कर वर्ष 2017 में तस्करी के मामले में मुरादाबाद जेल में भी बंद थे। सर्विलांस, स्वॉट, एसओजी और शहर कोतवाली पुलिस टीम मंगलवार की सुबह मऊ जंक्शन के पास जांच कर रही थी। मुखबिर से सूचना मिला कि दो अंतरराष्ट्रीय चरस तस्कर मऊ रोडवेज बस स्टेशन से रेलवे स्टेशन की तरफ आ रहे हैं। पुलिस ने कोतवाली के रामलीला मैदान के चारों तरफ घेराबंदी करते...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.