नई दिल्ली, जुलाई 3 -- नई दिल्ली, कार्यालय संवाददाता। दक्षिणी जिला स्पेशल स्टाफ ने नशे के खिलाफ चल रहे अभियान में एक बड़ी कामयाबी हासिल की है। पुलिस ने भारत-नेपाल सीमा से जुड़े एक बड़े अंतरराष्ट्रीय ड्रग सिंडिकेट का भंडाफोड़ करते हुए तीन नेपाली नागरिकों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 8.598 किलोग्राम चरस बरामद की गई है। इसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब नौ करोड़ रुपये आंकी गई है। यह गिरोह व्हाट्सऐप पर ऑर्डर लेने के बाद ग्राहक से ऑनलाइन पेमेंट करवाता था। इसके बाद उन्हें ड्रग्स की आपूर्ति की जाती थी। पुलिस अब गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश में जुटी है। डीसीपी अनंत मित्तल के अनुसार, पुलिस टीम को सूचना मिली थी कि कोटला मुबारकपुर इलाके में रहने वाले कुछ नेपाली नागरिक दिल्ली-एनसीआर में बड़े पैमाने पर चरस की सप्लाई कर रहे हैं। इस पर...