मुजफ्फर नगर, अगस्त 8 -- मुजफ्फरनगर शहर में कांवड़ यात्रा के दौरान सोनीपत के शिवभक्त अंकित की अमरनाथ थीम वाली अनोखी कांवड़ आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। अंकित अपनी कांवड़ में बने डबल-स्टोरी पिंजरे में नौ कबूतरों को साथ लेकर यात्रा कर रहे हैं। हरिद्वार से जल उठाकर निकले अंकित और उनके छह साथियों की टोली इन बेजुबान परिंदों की देखरेख में जुटी है। इन्हें दाने के साथ-साथ काजू और बादाम खिलाया जा रहा है।अंकित का कहना है कि ये कबूतर बाबा अमरनाथ की पौराणिक कथा के प्रतीक हैं। आगामी 11 अगस्त को जलाभिषेक के बाद इन सभी कबूतरों को मंदिर परिसर में आजाद कर दिया जाएगा। यह भी पढ़ें- शिव चौक पर भक्ति का महासंगम, झांकियों ने मनमोहा यात्रा के दौरान अंकित ने हरियाणा में कबूतरबाजी पर लगे बैन पर अपनी बात रखते हुए कहा कि पक्षी पालक इन्हें बच्चों की तरह पालते हैं, इस...