समस्तीपुर, मार्च 14 -- कल्याणपुर। थाना क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न गांव के नौ विद्युत उपभोक्ताओं के विरुद्ध अवैध रूप से विद्युत ऊर्जा उपयोग करने का आरोप लगाते हुए थाना में आवेदन देकर मामला दर्ज कराया गया है। आवेदन में विद्युत जेई कुणाल कुमार ने कहा है कि मालीपुर के राम उदगार राम, मुकेश राम, चुनचुन राम एवं सिमरिया भिंडी के देवेंद्र झा की पत्नी लीला देवी अवैध रूप से विद्युत ऊर्जा की चोरी करते पकड़े गये हैं। वही इंस्पेक्टर रणवीर कुमार रावत ने बताया कि विद्युत विभाग के द्वारा दिए गए आवेदन के उपरांत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...