नोएडा, अप्रैल 2 -- नोएडा, वरिष्ठ संवाददाता। शहर में बिजली की निर्बाध आपूर्ति के लिए 33/11 केवी के 19 नए बिजली उपकेंद्र बनाए जाने हैं। इसके लिए प्राधिकरण ने नौ सेक्टर में 10 बिजली उपकेंद्र के लिए जमीन दे दी है, लेकिन नौ उपकेंद्रों के लिए अब तक भूमि नहीं दी है। ऐसे में नए बिजली उपकेंद्रों का कार्य शुरू नहीं हो पा रहा है। इस वजह से आशंका जताई जा रही है कि गर्मियों में उपभोक्ताओं को बिजली कटौती और कम वोल्टेज की समस्या हो सकती है। वहीं, प्राधिकरण के पूर्व सीईओ ने भी सभी बिजली उपकेंद्रों के लिए जमीन चिह्नित करके देने के निर्देश दिए थे, ताकि बिजली उपकेंद्र बनाने का कार्य जल्द शुरू हो सके। शहर में स्काडा योजना के तहत बिजली ढांचे का मजबूत किया जा रहा है। इसके लिए विद्युत निगम द्वारा बीते दिनों शहर में सर्वेक्षण किया गया था। इसमें शहर के विभिन्न से...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.