संतकबीरनगर, जून 4 -- संतकबीरनगर, निज संवाददाता। 15 दिन पूर्व धनघटा क्षेत्र के चोरमरा गांव में महज नौ इंच रास्ते की जमीन को लेकर हुई मारपीट की घटना में गंभीर रूप से घायल वृद्ध की मंगलवार को आजमगढ़ से रेफर होने पर लखनऊ ले जाते समय मौत हो गई। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है। बुधवार को पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं पुलिस मामले में चार आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ में जुटी है।धनघटा क्षेत्र के ग्राम पंचायत ददरवार के राजस्व गांव चोरमरा निवासी राम सावर राजभर (60) पुत्र स्वर्गीय बुद्धिराम अपने मकान की नींव का निर्माण करा रहे थे। इसी दौरान विपक्षी पक्ष के अजय व अन्य लोगों ने नौ इंच जमीन छोड़कर निर्माण कराने की बात कही। इसे लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद बढ़ गया और 17 मई 2026 को मारपीट हो गई। आरोप ह...