आजमगढ़, मार्च 31 -- आजमगढ़, संवाददाता। हरिऔध कला केंद्र में सोमवार को आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम का सजीव प्रसारण देखा। इस मौके पर एमएलएसी विजय बहादुर पाठक एवं रामसूरत राजभर ने नौ आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं 1475 आंगनबाड़ी सेविकाओं को नियुक्त पत्र वितरित किया। जिला कार्यक्रम अधिकारी हेमंत सिंह ने बताया कि नवचयनित 9 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं 1475 आंगनबाड़ी सहायिकाओं को दोनों एमएलसी की ओर से नियुक्ति पत्र वितरण किया गया। साथ ही 16 आंगनबाड़ी केंद्र भवनों का लोकार्पण भी किया गया। मनरेगा, पंचायती राज एवं आईसीडीएस के कंवर्जंस से 52 और शत प्रतिशत राज्य वित्त पोषित से 3 आंगनबाड़ी केंद्र भवनों का शिलान्यास किया गया। 219 आंगनबाड़ी केंद्रों के लिए स्मार्टफोन एवं 279 केंद्रों के लिए ग्रोथ मॉनीटरिंग डिव...