रांची, मई 13 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। झारखंड में डीएसपी रैंक के अफसरों की वरीयता सूची को लेकर चल रहा लंबा विवाद अब निर्णायक मोड़ पर आ गया है। गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग ने झारखंड उच्च न्यायालय के आदेश के आलोक में नई वरीयता सूची जारी कर दी है। इस बदलाव से महकमे में बड़ा फेरबदल हुआ है। जहां नौ अधिकारी मेरिट के आधार पर अब सीनियर हो गए हैं, वहीं नौ डीएसपी स्तर के अधिकारियों की वरीयता में नीचे खिसकने के कारण डिमोट किया गया है। इन नौ अधिकारियों की घटी वरीयता यह भी पढ़ें- दारोगा से इंस्पेक्टर प्रोन्नति पर हाईकोर्ट की रोकविभागीय अधिसूचना विभागीय अधिसूचना के अनुसार, वैसे अधिकारी जो अब तक वरीयता क्रम में आगे थे, लेकिन जेपीएससी द्वारा निर्धारित मेरिट (अंकों) के आधार पर कनिष्ठ पाए गए, उन्हें मूल कोटि में डिमोट कर दिया गया है। जिन अधिकारियों ...