नौ अक्टूबर को होंगे सब जूनियर टेबल टेनिस के जिला स्तरीय ट्रायल
रामपुर, अक्टूबर 7 -- प्रदेश स्तरीय समन्वय सब जूनियर बालक-बालिका टेबल टेनिस प्रतियोगिता के लिए मंडलीय टीम के चयन को लेकर जिला स्तरीय चयन-ट्रायल का आयोजन किया जाएगा। जिला स्तरीय ट्रायल नौ अक्टूबर को अपराह्न तीन बजे शहीद-ए-आजम स्पोट्र्स स्टेडियम, बमनपुरी में होंगे। उप जिला क्रिड़ा अधिकारी संतोष कुमार ने बताया कि जिला स्तरीय ट्रायल में चयनित खिलाड़ी 10 अक्टूबर को मुरादाबाद के नेताजी सुभाष चंद्र बोस स्टेडियम में होने वाले मंडलीय ट्रायल में प्रतिभाग करेंगे। मंडलीय ट्रायल सुबह 11 बजे से आयोजित होंगे। इसके बाद प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता 11 से 13 अक्टूबर तक सहारनपुर में आयोजित की जाएगी। ट्रायल में प्रतिभाग करने वाले खिलाड़ियों के पास सक्षम स्तर से निर्गत एवं प्रमाणित पात्रता प्रमाण पत्र और जन्मतिथि प्रमाण पत्र होना अनिवार्य है। यह भी पढ़ें- सब जूनियर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.