नौसैनिक की सड़क हादसे में मौत, सैन्य सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार
कन्नौज, जुलाई 12 -- सकरावा। थाना क्षेत्र के ग्राम चढऱौआ निवासी भारतीय नौसेना के जवान शैलेंद्र शाक्य की सडक़ हादसे में घायल हो गए थे। उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। उनका पार्थिव शरीर घर पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया। गांव में ही सैन्य सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया। ग्राम चढऱौआ निवासी शैलेंद्र शाक्य (30) भारतीय नौसेना के आईएनएस तीर में कोच्चि (केरल) में तैनात थे। बताया गया कि शुक्रवार शाम वह छिबरामऊ से आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे की ओर जा रहे थे। एक्सप्रेस-वे के किलोमीटर संख्या 51 के पास किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शिकोहाबाद पहुंचाया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। शैलेंद्र ने 22 अगस्त 2016 को भारतीय नौसेना ज्वाइन की थी। वह अवकाश पर घर आए थे। उन्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.