प्रयागराज, फरवरी 19 -- प्रयागराज, संवाददाता। धूमनगंज निवासी एक युवक से नौकरी के नाम पर 16 लाख 75 हजार रुपये ठगे जाने का मामला सामने आया है। खुद को नौसेना का इंजीनियर बताने वाले ठग ने युवक को नौकरी के लिए पहले वियतनाम फिर मलेशिया की यात्रा कराई। बाद में युवक को पता चला कि उसे जो दस्तावेज दिए गए हैं, सब फर्जी हैं। अदालत के आदेश पर पिता-पुत्रों सहित पांच लोगों के खिलाफ धूमनगंज थाने में नामजद मुकदमा दर्ज किया गया है। कुशनगर धूमनगंज निवासी गजराज पुत्र राजाराम की तहरीर के मुताबिक 2013 में उसकी मुलाकात बड़े भाई के दोस्त कौशाम्बी में सरायअकिल के खरका फकीराबाद गांव निवासी भानु प्रताप पुत्र रामदीन से हुई। भानु प्रताप ने बताया कि उसका छोटा भाई अतुल कुमार नौसेना मुंबई में इंजीनियर है जो रुपये खर्च करने पर नौसेना और रेलवे में नौकरी दिला देगा। सोलह लाख...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.