लखनऊ, मार्च 15 -- आईटी सिटी में स्थापित हुआ टीयू-142 एम विमान और हेलीकॉप्टर ऑपरेशन सिंदूर की भी दिखाई देगी झलकलखनऊ, प्रमुख संवाददाता।राजधानी के आईटी सिटी क्षेत्र में निर्माणाधीन नौसेना शौर्य संग्रहालय में अब देश की समुद्री सैन्य शक्ति और शौर्य की झलक दिखने लगी है। यहां भारतीय नौसेना का ऐतिहासिक टीयू‑142 एम विमान पहुंच चुका है, जिसे संग्रहालय परिसर में स्थापित किया जा रहा है। इसके साथ ही नौसेना का शक्तिशाली सी किंग हेलीकॉप्टर भी यहां पहुंच गया है। दोनों सैन्य उपकरणों को स्थापित करने का काम तेजी से चल रहा है। यह संग्रहालय न केवल सैन्य उपकरणों का प्रदर्शन करेगा, बल्कि भारतीय नौसेना के गौरवशाली इतिहास और महत्वपूर्ण अभियानों की कहानी भी लोगों के सामने रखेगा।संग्रहालय में दिखेगी नौसेना की ताकतआईटी सिटी में बन रहे इस नौसेना शौर्य संग्रहालय में य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.