नई दिल्ली, अक्टूबर 30 -- भारतीय नौसेना की समुद्री ताकत को और मजबूत करने की दिशा में केंद्र सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। सरकार ने 40 हजार करोड़ रुपये से अधिक की लागत से आठ नई पीढ़ी के युद्धपोत (नेक्स्ट जेनरेशन कॉर्वेट) बनाने की परियोजना को मंजूरी दे दी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता वाली सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति (सीसीएस) ने बुधवार को हुई बैठक में इस प्रस्ताव को हरी झंडी दी। सरकारी अधिकारियों के मुताबिक, इन आठ युद्धपोतों के निर्माण के लिए जल्द ही कोलकाता की गार्डन रीच शिपबिल्डर्स एंड इंजीनियर्स और गोवा शिपयार्ड लिमिटेड के साथ अनुबंध किया जाएगा। इनका निर्माण नई तकनीकों के जरिये और मेक इन इंडिया के आधार पर होगा। यह भी पढ़ें- मिडिल-ईस्ट में जंग के बीच भूमध्यसागर क्यों पहुंची भारतीय नौसेना; नापे 17,400 मील2030 तक मिलने की उम्...