लखीमपुरखीरी, मार्च 9 -- भीरा पुलिस ने नौसर जोगी हत्याकांड का खुलासा करते हुए पांच अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मुख्य आरोपी नीरज पुत्र आताराम के कब्जे से हत्या में प्रयुक्त लकड़ी का पटरा भी बरामद किया है। सभी आरोपियों को जेल भेज दिया है। कुछ दिन पूर्व थाना क्षेत्र के नौसर निवासी रामसेवक की आपसी रंजिश के चलते पीट-पीट कर हत्या कर दी गयी थी। जिसमे परिजनों ने हत्यारोपियों की गिरफ्तारी को लेकर जमकर हंगामा भी काटा था। पुलिस आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश दे रही थी। जिनमे से सभी आरोपी नीरज पुत्र दाताराम, निवासी ग्राम बीबीपुर, पूरनलाल पुत्र घुरई, निवासी नौसरजोगी,अवशेष उर्फ अभिषेक पुत्र पूरनलाल,रामलोटन उर्फ राजकुमार पुत्र स्व. गोकरन, निवासी डिमरौल; और सतेन्द्र पुत्र रामनरेश, निवासी बीबीपुर शामिल हैं। सभी को पकड़कर जेल भेज दिया गया है।...