कौशाम्बी, सितम्बर 3 -- पटाखा फैक्टरी विस्फोट के मुख्य आरोपी के खिलाफ पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी है। जेल में बंद नौशाद व उसके परिजनों की लगातार मुश्किलें बढ़ रही हैं। बुधवार को सूचना पर प्रशासन ने मनौरी निवासी नौशाद के मूरतगंज के समीप भरवारी पर स्थित गोदाम में छापा मारा था। यहां से बड़े पैमाने पर पटाखा बरामद हुआ था। यह मकान नौशाद की पत्नी कहकशा बानो के नाम पर था। पटाखा को जब्त कर नष्ट कराया गया। इसके बाद मकान को जेसीबी से ढहवा दिया गया। इस मामले में मूरतगंज चौकी प्रभारी कुमार शंकरम ने नौशाद, उसकी पत्नी कहकशा बानो और नौशाद के बेटे आदिल के खिलाफ संदीपनघाट थाना में केस दर्ज कराया है। यह भी पढ़ें- पटाखा फैक्टरी विस्फोट में पिता के बाद बेटा भी मुठभेड़ में गिरफ्तार आरोप है कि वह बिना लाइसेंस के अवैध तरीके से पटाखा बनाकर बेचता था। यह भी पढ़...