लखीमपुरखीरी, मई 18 -- लोधपुरवा में चल रहे मो. हसन नाकआउट क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मैच रविवार को खेला गया। नौशाद इलेवन और गोविंदपुर इलेवन के बीच हुए इस रोमांचक मुकाबले में नौशाद इलेवन पांच विकेट से मैच जीतकर ट्राफी अपने नाम कर ली। नौशाद इलेवन ने टास जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। सधी हुई बल्लेबाजी करते हुए गोविंदपुर इलेवन ने निर्धारित सोलह ओवरों में 134 रन बनाए। टीम के खिलाड़ी जसविंदर सिंह ने 26 गेंदों पर 41 रन और कप्तान अनुज जायसवाल ने बाईस गेंदों पर सैंतीस रनों की धुआंधार पारी खेली। धर्म सिंह ने बीस तथा संतोष गौतम ने तीन गेंदों पर दस रन बनाए। यह भी पढ़ें- पलिया को हराकर नौशाद इलेवन फाइनल में पहुंची नौशाद इलेवन के गेंदबाज अनिकेत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए तीन ओवरों में केवल सत्रह रन देकर तीन विकेट झटके। शिवांग ने दो ओवरों में ...