लखीमपुरखीरी, अप्रैल 26 -- खीरी थाना क्षेत्र में हुए नौव्वापुर नाव हादसे की पीड़िता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। उसका शव घर में पड़ी टीन शेड से रस्सी के सहारे लटकता हुआ पाया गया। बताया जाता है कि महिला हादसे के बाद से अवसाद में थी। उसको प्रशासन की तरफ से कोई मदद भी नहीं मिली। महिला आर्थिक तंगी से भी जूझ रही थी। करीब एक साल पहले नौव्वापुर निवासी कुछ ग्रामीण नाव में बैठकर नकहा बाजार जा रहे थे। गांव के पास ही नाव पलट गई। जिसमें नौव्वापुर निवासी कैलाश और उसकी बेटी पानी में डूब गई थी। काफी तलाश के बाद भी उनके शव नहीं मिले। यह भी पढ़ें- प्रताड़ित करने में तीन पर केस दर्ज पति और बेटी की मौत से माधुरी अवसाद में आ गई थी। तभी से वह परेशान रह रही थी। पति की मौत के बाद माधुरी के सामने आर्थिक संकट भी खड़ा हो गया था। उसको अपने घर का खर्च और दवा के लि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.