इटावा औरैया, जून 24 -- इटावा। जिला अस्पताल की सीटी स्कैन मशीन को खराब हुई 9 दिन हो चुके हैं अभी तक मशीन दुरुस्त नहीं हो पाई है। बुधवार को भी कई मरीज इस उम्मीद के साथ आए थे कि अब तो मशीन ठीक हो गई होगी और इनका सीटी हो जाएगा लेकिन केंद्र पर आने वाले मरीजों को सिर्फ निराशा ही मिली। कई मरीज ऐसे भी हैं जिनका ऑपरेशन होना है लेकिन आर्थिक स्थिति मजबूत न होने के कारण वह प्राइवेट में अपना सीटी नहीं कर पा रहे है जिसके कारण ऐसे मरीजों का ऑपरेशन भी लटका हुआ है जिन मरीजों को ज्यादा आवश्यकता थी उनके द्वारा मजबूरी में प्राइवेट सेंटर पर जाकर सीटी कराया गया है। यह भी पढ़ें- पुरानी सीटी मशीन को को दुरुस्त कराने और नई मशीन को लगवाने की मांग वही सीटी सेंटर के लोग भी यह नहीं बता पा रहे हैं कि कब तक पार्ट आएगा और कब मशीन चालू होगी ।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृ...