फतेहपुर, अप्रैल 7 -- फतेहपुर, संवाददाता सिखों से नौवें गुरु तेग बहादुर का 404वां प्रकाश पर्व स्टेशन रोड स्थित गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा में धूमधाम से मनाया गया। जिसमें आयोजित होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों में सिख समाज के लोगो ने बढ़चढ़ कर हिस्सेदारी निभाई।गुरुद्वारे में सबसे पहले गुरुवानी के पाठ का आयोजन किया गया। जिसके बाद सबद कीर्तन का आयोजन किया गया, तत्पश्चात अरदास व गुरु के प्रसाद का वितरण किया गया। कार्यक्रम के दौरान समाज के लोगो ने उनके जीवन संघर्षों के बारे में जानकारी साझा की। जतिंदर पाल सिंह ने बताया कि मुगल शासक औरंगजेब द्वारा कश्मीरी हिंदुओं का जबरन धर्मांतरण कराया जा रहा था। जिस पर गुरु साहिब से लोगो ने मदद की गुहार लगाई लोगो ने गुरु ने कहा कि यदि उनका धर्म परिवर्तन कराकर इस्लाम कुबूल करवा दिया जाए तो वह भी इस्लाम कुबूल कर ...