गुड़गांव, फरवरी 25 -- गुरुग्राम,संवाददाता। शहर की बेटी ने तीरंदाजी में शानदार प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रीय और स्कूल स्तरीय प्रतियोगिताओं में पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया है। एविड आर्चरी क्लब की खिलाड़ी प्रांजल शेरावत ने तीसरी एनटीपीसी खेलो इंडिया नेशनल वूमेन रैंकिंग में सब जूनियर रिकर्व वर्ग में रजत पदक अपने नाम किया। प्रतियोगिता में उनकी प्रारंभिक रैंकिंग नौवीं रही, लेकिन एलिमिनेशन राउंड में उन्होंने शानदार वापसी करते हुए शीर्ष वरीयता प्राप्त खिलाड़ी ताडिबोइना व्यशनवी (रैंक-1) को 6-2 से हराकर सबको चौंका दिया। सेमीफाइनल में महाराष्ट्र की मानस्वी को 6-2 से पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया और आखिर में रजत पदक जीतकर जिले को गौरवान्वित किया। कोच पूनम ने बताया कि प्रांजल नियमित रूप से प्रशिक्षण लेती हैं। प्रतियोगिता के दौरान उनके साथ कोच अंकि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.