भभुआ, अप्रैल 4 -- डीईओ ने सभी उच्च माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों को जारी किया निर्देश अधिक शुल्क वसूली की शिकायत मिलने पर जांच होगी, दोषियों पर सख्त कार्रवाई (युवा पेज) भभुआ, नगर संवाददाता। जिले के सभी उच्च माध्यमिक विद्यालयों में वर्ग नौवीं में नामांकन के लिए निर्धारित शुल्क का सार्वजनिक प्रदर्शन अब अनिवार्य कर दिया गया है। जिला शिक्षा पदाधिकारी राजन कुमार ने इसको लेकर सभी प्रधानाध्यापकों को स्पष्ट निर्देश जारी किया है। उन्होंने कहा है कि नामांकन शुल्क की सूची विद्यालय के सूचना पट पर प्रमुखता से प्रदर्शित की जाए, ताकि छात्र-छात्राओं और अभिभावकों को निर्धारित शुल्क की सही जानकारी मिल सके। डीईओ ने यह भी निर्देश दिया है कि शुल्क संग्रहण से संबंधित पंजी, रसीद और अन्य अभिलेखों का संधारण समय पर एवं व्यवस्थित रूप से किया जाए। उन्होंने ...