छपरा, अप्रैल 22 -- छपरा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। जिले में वर्ग नवम् में नामांकन प्रक्रिया को लेकर शिक्षा विभाग ने स्पष्ट और सख्त दिशा-निर्देश जारी किए हैं। जिला शिक्षा पदाधिकारी निशांत किरण द्वारा जारी आदेश में सभी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारियों (बीईओ) को निर्देशित किया गया है कि नामांकन प्रक्रिया को पारदर्शी और सुचारू रूप से संपन्न कराना है।जारी पत्र के अनुसार, सभी मध्य विद्यालयों के प्रधानाध्यापक अपने-अपने सम्बद्ध उच्च विद्यालय अथवा उच्च माध्यमिक विद्यालय के अनुसार छात्रों का स्थानान्तरण प्रमाण-पत्र (टीसी) निर्गत करेंगे। इसी टीसी के आधार पर विद्यार्थियों का कक्षा नवम् में नामांकन लिया जाएगा। हालांकि, जिन छात्रों के पास किसी कारणवश टीसी उपलब्ध नहीं है, उनके लिए भी व्यवस्था की गई है। ऐसे मामलों में सम्बद्ध मध्य विद्यालय के प्रधानाध्यापक द्वारा...