बस्ती, मई 12 -- बस्ती, निज संवाददाता। बस्ती केमिस्ट्स एंड ड्रगिस्ट्स एसोसिएशन के चुनाव संचालन समिति की बैठक हुई। बैठक में मुख्य चुनाव अधिकारी विशाल मल्होत्रा, सहायक चुनाव अधिकारी पवन मल्होत्रा, राम गोपाल कसौधन एवं शिव मूरत मिश्रा की भागीदारी रही। चुनाव अधिकारियों ने निर्वाचन प्रक्रिया पूरा करने के बाद राजेश कुमार सिंह को अध्यक्ष व अशोक सिंह को महामंत्री निर्वाचित घोषित किया। चुनाव प्रक्रिया के दौरान चारो निर्वाचन अधिकारियों ने सदस्यों एवं अध्यक्ष व महामंत्री सहित अन्य पदों के प्रत्याशियों की उपस्थिति में नामांकन पत्रों की जांच प्रक्रिया पूरा किया। जांच के बाद प्रत्याशियों के नामांकन पत्र वैध पाए गए। संपूर्ण निर्वाचन प्रक्रिया से प्रदेश पर्यवेक्षकों को अवगत कराते हुए उनकी सहमति एवं अनुमति प्राप्त होने के बाद अध्यक्ष पद पर राजेश कुमार सिंह ...