संवाददाता, अप्रैल 19 -- UP News : उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में हैरान कर देने वाला एक मामला सामने आया है। यहां नौंवी में पढ़ने वाले एक नाबालिग छात्र को उसके दोस्त की भाभी बहला-फुसला कर नैनीताल लेकर चली गई। वहां एक होटल में उसने छात्र के साथ शारीरिक संबंध बनाए। चुपके से छात्र का अश्लील फोटो और वीडियो भी बना लिया। इसके बाद घरवालों की शिकायत पर पुलिस ने छात्र को तो बरामद कर लिया लेकिन दोस्त की भाभी के पास अश्लील फोटो-वीडियो होने से वह परेशान और गुमसुम रहने लगा। इसके बाद उसने फोटो-वीडियो वायरल करने के नाम पर 10 लाख रुपए की मांग की। आरोपी महिला को लखनऊ की ठाकुरगंज पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। ठाकुरगंज की एक कालोनी की रहने वाली महिला ने बताया कि उनका 17 वर्षीय बेटा कक्षा नौ का छात्र है। कैंपवेल रोड निवासी बेटे के दोस्त की भाभी ने 17 फरवरी क...