छपरा, फरवरी 16 -- दरियापुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के एक गांव की 9 वीं की छात्रा को युवक ने शादी की नीयत से भगा ले गया। जानकारी के अनुसार छात्रा स्थानीय यमुना चारी उच्च विद्यालय में पढ़ने जा रही थी। तभी रास्ते में ही युवक ने उसे बहला फुसला कर शादी की नीयत से भाग ले गया। इस संबंध में छात्रा के पिता ने थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। दर्ज प्राथमिकी में उसने कहा है कि उसकी पुत्री किसी युवक से मोबाइल पर अक्सर बात करती थी। आशंका है कि उक्त युवक ने ही फुसला कर कहीं लेकर चला गया है। पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर छानबीन में जुट गई है। दस हजार रुपए नकद व चेन छीनने का आरोप दरियापुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के बरूआ मोड़ के पास चाकू का भय दिखा कर हमलावरों ने एक युवक से दस हजार रुपए व सोने की चेन छीन लिया गया। इस संबंध में पीड़ित युवक बरूआ निवासी पंकज कुमार चौध...