जहानाबाद, अप्रैल 17 -- नये सत्र शुरू होने के साथ स्कूलों में नामांकन कार्य ही चल रहा है मिडिल स्कूल के आठवीं परीक्षा पास कर छात्र हाई स्कूल में नौवीं कक्षा में पहुंचे हैं मखदुमपुर, निज संवाददाता। प्रखंड के सभी स्कूलों में नए सत्र में पढ़ाई शुरू हो गई है। नये सत्र शुरू होने के साथ स्कूलों में नामांकन कार्य ही चल रहा है। इससे स्कूलों में चहल-पहल बढ़ गई है। सबसे अधिक छात्र हाई स्कूल में पहुंच रहे हैं। मिडिल स्कूल के आठवीं परीक्षा पास कर छात्र हाई स्कूल में नौवीं कक्षा में पहुंचे हैं। अब सभी हाई स्कूल टेन प्लस टू हो गए हैं। यह भी पढ़ें- नौवीं कक्षा में नामांकन की मांग को लेकर छात्रों और अभिभावकों का प्रदर्शन वहीं बहुत से स्कूल मिडिल स्कूल से उत्क्रमित होकर हाई स्कूल हुए हैं। जो स्कूल मिडिल स्कूल से उत्क्रमित होकर हाई स्कूल का दर्जा प्राप्त कर ग...