रुद्रपुर, मई 8 -- अजय जोशी, रुद्रपुर। नौंवी के एक छात्र ने अपने ही घर के कमरे में संदिग्ध हालात में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। माता-पिता की घर में गैरमौजूदगी में उसने यह आत्मघाती कदम उठाया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस के मुताबिक, मौके पर कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। हालांकि, पुलिस के मुताबिक, प्रारंभिक जांच में माता और पिता के बीच झगड़े के बाद छात्र के आत्मघाती कदम उठाने का अंदेशा है। विनोद विश्वकर्मा वार्ड नौ आजाद नगर ट्रांजिट कैंप निवासी हैं। वह मूल रूप से मोहल्ला पकड़िया खटीमा के रहने वाले हैं। आजाद नगर ट्रांजिट कैंप में पत्नी बीना के साथ रहते हैं। उनका इकलौता बेटा 17 वर्षीय पुत्र प्रिंस विश्वकर्मा कक्षा नौंवी का छात्र था और लखीमपुर खीरी में अपने मौसी के घर में रहकर वहीं के एक स्...