पलामू, अगस्त 21 -- मेदिनीनगर। शहर थाना क्षेत्र के एक मोहल्ले से नौवीं कक्षा की नाबालिग छात्रा को बहला-फुसलाकर भागने का मामला सामने आया है। घटना नौ जुलाई की बताई गई है। मामले में छात्रा की मां ने 19 अगस्त को शहर थाना में आवेदन देते हुए मनिका थाना क्षेत्र निवासी 22 वर्षीय विकास कुमार यादव के खिलाफ अपहरण का आरोप लगाया है। शहर थाना प्रभारी ज्योति लाल रजवार ने बताया कि आवेदन के आलोक में प्राथमिकी कर अनुसंधान शुरू कर दिया गया है। आवेदन के अनुसार नाबालिग मूल रूप से पांकी थाना क्षेत्र की रहने वाली है और वर्तमान में मेदिनीनगर शहर क्षेत्र में रहकर नौवीं कक्षा में पढ़ाई कर रही थी। नौ जुलाई को विकास कुमार यादव छात्रा को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। परिजनों ने उसकी काफी खोजबीन की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। शिकायत में आरोपी की मां समेत कुछ अन्य लोगों...