मधुबनी, मार्च 8 -- मधुबनी, निज संवाददाता। जिले में कक्षा नौवीं और 11वीं की वार्षिक परीक्षा को लेकर तैयारियां तेज कर दी गई हैं। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के निर्देश पर जिला शिक्षा विभाग ने सभी स्कूलों को समय पर परीक्षा सामग्री उपलब्ध कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। बोर्ड द्वारा भेजे गए प्रश्नपत्र और उत्तर पुस्तिकाएं डीईओ कार्यालय के माध्यम से संबंधित स्कूलों तक पहुंचाई जा रही हैं।शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने बताया कि गोपनीय परीक्षा सामग्री को सुरक्षा के साथ विद्यालयों में हस्तगत कराया जा रहा है। सभी एचएम निर्देश दिया गया है कि परीक्षा से पहले प्रश्नपत्र और उत्तर पुस्तिकाओं को सुरक्षित रखा जाए तथा निर्धारित तिथि के अनुसार परीक्षा संचालन की पूरी तैयारी कर ली जाए। जिले में इस बार करीब 80 हजार छात्र-छात्राएं नौवीं और 11वीं की वार्षिक परी...