धनबाद, जनवरी 7 -- धनबाद। डीसी आदित्य रंजन के आदेश पर नौवीं, मैट्रिक, 11वीं व इंटर के छात्र-छात्राओं का प्री बोर्ड का आयोजन 15 जनवरी से शुरू होगा। झारखंड शिक्षा परियोजना धनबाद ने मंगलवार को प्री बोर्ड परीक्षा कार्यक्रम जारी कर दिया है। नौवीं व 11वीं का पहला प्री बोर्ड होगा। वहीं मैट्रिक व इंटर के परीक्षार्थियों के लिए सेकंड प्री बोर्ड होगा। 15 जनवरी से शुरू होकर 22 जनवरी तक प्री बोर्ड आयोजित होगा। 24 जनवरी को रिजल्ट जारी किया जाएगा। परीक्षा कार्यक्रम में जारी विषयों को छोड़कर अन्य विषयों का प्रश्नपत्र विद्यालय अपने स्तर से तैयार कर परीक्षा आयोजित करेंगे। परीक्षाफल प्रकाशन जिला आयोजित प्री बोर्ड परीक्षा के विषयों के आधार पर तैयार किया जाएगा। डीईओ अभिषेक झा ने जारी आदेश में कहा है कि प्रश्नपत्र एवं उत्तरपुस्तिका सभी बीआरसी को 10 जनवरी तक उपल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.