मोतिहारी, जनवरी 5 -- पहाड़पुर। थाना क्षेत्र के अमवा निजामत गांव निवासी रामायण सिंह के पुत्र बबलू सिंह (30) की पंजाब के जालंधर में मारपीट में मौत हो गयी। शव पहुंचते की पूरे गांव में कोहराम मच गया। जानकारी के अनुसार बबलू अपने गांव व पड़ोस के गांव के साथियों के साथ जालंधर में मजदूरी करता था। चार दिन पूर्व उसके परिजनों को सूचना मिली कि बबलू की मौत जालंधर में ही हो गई है। परिजन उसके मोबाइल पर संपर्क साधना शुरू किया परंतु बंद मिला। वही बबलू के साथियों का भी मोबाइल बंद बताने लगा। किसी अनहोनी की आशंका होने पर मृतका की मां इंदू देवी ने छह लोगों को आरोपित करते हुए एक लिखित आवेदन थाना को दिया। सूचना पर पुलिस ने गांव के ही बबलू के चार साथियों को पकड़ कर पंजाब के जालंधर ले गई। जहां बबलू के शव का पता चला। विगत 24 दिसंबर की रात काम से लौटने पर बबलू को अ...