मुंगेर, फरवरी 10 -- मुंगेर, एक प्रतिनिधि। नौवागढ़ी माजिद मोड़ के निकट हुई लूट की घटना का मुफस्सिल थाना पुलिस ने खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में मोहम्मद कैफ उर्फ पेशर मोहम्मद रहमत (उम्र- 22 वर्ष) तथा मोहम्मद तबारक उर्फ मो. मसूर (उम्र- 20 वर्ष) शामिल हैं। दोनों आरोपी नया रामनगर थाना क्षेत्र के निवासी बताए जा रहे हैं। इस संबंध में जानकारी देते हुए मुफस्सिल थाना प्रभारी सह प्रशिक्षु डीएसपी अभिषेक चौबे ने बताया कि, लूटकांड की जांच के क्रम में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपियों के पास से लूट में प्रयुक्त ई-रिक्शा तथा एक नीला बैग भी बरामद किया है। बताया गया कि, यह मामला ई-रिक्शा चालक संदीप कुमार के आवेदन पर दर्ज किया गया था। संदीप कुमार ईस्ट कॉलोनी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.