बेगुसराय, मार्च 18 -- चेरियाबरियारपुर, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के विक्रमपुर में पुल के एप्रोच पथ पर मंगलवार की रात एक वीडियोग्राफर युवक को गंभीर रूप से जख्मी हालत में उठाकर डायल 112 की पुलिस ने चेरियाबरियारपुर अस्पताल पहुंचाया। वहां इलाज के क्रम में उस युवक की मौत हो गई है। मृतक वीरपुर थाना क्षेत्र की नौला पंचायत के वार्ड 11 निवासी रंजीत सिंह के 24 वर्षीय पुत्र सुजीत कुमार था। दुर्घटना की बात सुनकर नौला गांव के सैंकड़ों लोग चेरियाबरियारपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। सुबह छह बजे से लोगों की भीड़ जमा होने लगी। सभी ने शव को देखा और कहा कि निश्चित रूप से किसी ने हत्या कर दी है और लाश को सड़क पर फेंक दिया है। परिजनों का कहना है कि जिस विक्रमपुर पुल के नजदीक दुर्घटना की बात बताई गई है। उस जगह पर कोई भी वाहन दस किलोमीटर की गति से भी नहीं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.