भागलपुर, मार्च 22 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता नौलखा स्थित एकांत अपार्टमेंट के फ्लैट संख्या 004 में शनिवार की सुबह शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। सुबह लगभग पांच बजे अपार्टमेंट के अन्य फ्लैट में रहने वाले लोगों ने आग लगने पर उस पर काबू पाने की कोशिश की और फायर ब्रिगेड को भी सूचित किया। फायर ब्रिगेड के दो बड़े और एक छोटे वाहन को वहां भेजा गया। फायर फाइटर की काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। जब घटना हुई उस समय फ्लैट मालिक अमरेंद्र प्रसाद बाहर थे। पेशे से इंजीनियर अमरेंद्र के बारे में वहां रहने वाले लोगों ने बताया कि वे पटना गए थे।अफरातफरी का माहौल हो गया, लोग फ्लैट से बाहर निकलने लगेशनिवार की सुबह फ्लैट में आग लगने की खबर फैलते ही अपार्टमेंट में अफरातफरी का माहौल हो गया। उसी अपार्टमेंट में रहने वाले डॉ अनुज ने बताया कि फायर ब्रिगेड की टीम समय...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.