मुंगेर, जून 20 -- जमालपुर, निज प्रतिनिधि। जमालपुर स्पोर्ट्स एसोसिएशन की ओर से ईस्ट कॉलोनी स्थित जेएसएम मैदान में आयोजित अंडर-14 लीग फुटबॉल टूर्नामेंट के तीसरे मुकाबले में नौलखा ब्यॉज एकेडमी ने रामपुर गर्ल्स एकेडमी को 1-0 से पराजित कर शानदार जीत दर्ज की। रोमांचक मुकाबले में दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया, लेकिन नौलखा एकेडमी के विश्वास कुमार के एकमात्र गोल ने मैच का फैसला कर दिया। मैच के 24वें मिनट में नौलखा एकेडमी के जर्सी नंबर-12 खिलाड़ी विश्वास कुमार ने शानदार गोल दागकर अपनी टीम को 1-0 की बढ़त दिलाई। गोल खाने के बाद रामपुर गर्ल्स एकेडमी के खिलाड़ियों ने बराबरी हासिल करने के लिए लगातार आक्रामक खेल दिखाया और कई मौके भी बनाए, लेकिन नौलखा की मजबूत रक्षापंक्ति और गोलकीपर के शानदार प्रदर्शन के सामने उनके सभी प्रयास विफल ...