नौरमई में अवैध रूप से चल रहा झोलाछाप का क्लीनिक सील
मैनपुरी, जून 30 -- करहल तहसील क्षेत्र में स्वास्थ्य विभाग ने झोलाछाप के खिलाफ कार्रवाई की है। सीएमओ के निर्देश पर मीठेपुर के नौरमई में फर्जी तरीके से चल रहे क्लीनिक को सील कर दिया गया। बताया गया है कि क्लीनिक संचालक हर मर्ज का उपचार दे रहा था। यहां तक कि महिलाओं, युवतियों के अवैध रूप से एबॉर्सन भी कर रहा था। करहल, बरनाहल क्षेत्र में अवैध रूप से झोलाछाप मरीजों की सेहत के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं। मंगलवार को झोलाछाप के नोडल अधिकारी डा. आशुतोष कुमार ने टीम के साथ नौरमई में शिवराज सिंह शाक्य के क्लीनिक पर छापा मारा। क्लीनिक संचालक से संचालन के संबंध में अभिलेख मांगे तो शिवराज सिंह शाक्य कुछ भी नहीं दिखा सका। यह भी पढ़ें- नौरमई में अवैध रूप से चल रहा झोलाछाप का क्लीनिक सील नोडल अधिकारी ने तत्काल कार्रवाई करते हुए क्लीनिक को सील कर दिया साथ ही नो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.