बगहा, अगस्त 8 -- हरनाटाड़, एक संवाददाता। नौरंगिया थाना क्षेत्र की महुअवा कटहरवा पंचायत में कटहरवा और देवताहा के बीच दोन केनाल से शनिवार की सुबह युवक का शव और बाइक बरामद की गई। आशंका जताई जा रही है कि शुक्रवार रात में 10 बजे हादसे में युवक की मौत हुई है। शव की पहचान नेपाल के नवलपरासी जिले के जगतपुर के मोतीलाल मुसहार के पुत्र भोला मुसहार के रूप में हुई है। नौरंगिया थानाध्यक्ष राज रौशन ने बताया कि दोन केनाल से होकर गुजरी सड़क किनारे शव मिलने की सूचना मिली थी। पुलिस वहां पहुंची शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। क्षतिग्रस्त बाइक को जब्त कर थाने लाई। रजिट्रेशन से बाइक यूपी के महाराजगंज के घुघली थाने के हरखा के अनिल प्रसाद के पुत्र हीरा प्रसाद के नाम है। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है। यूपी की बाइक से नेपाल का युवक कैसे और कहां जा रह...