बगहा, अप्रैल 9 -- नीरज कुमार बगहा,नगर प्रतिनिधि । वन विभाग की कार्रवाई के खिलाफ नौरंगिया के ग्रामीणों का आक्रोश थमने का नाम नहीं ले रहा है। नौरंगिया के कोतराहा गांव में वन विभाग के द्वारा फसल नष्ट किए जाने से नाराज ग्रामीणों ने अनुमंडल मुख्यालय पहुंचकर धरना-प्रदर्शन किया और विभागीय कार्रवाई पर रोक लगाने की मांग उठाई। ग्रामीण दिलीप राणा, रूप नारायण मुसहर, दिनेश गद्दी, सीता देवी, प्रेमशिला देवी, मीना देवी, पूनम देवी आदि का आरोप है कि वन विभाग गैर मजरूआ जमीन को अपनी भूमि बताकर जबरन खाली करा रहा है, जबकि उक्त जमीन पर वे पिछले चार दशकों से खेती करते आ रहे हैं। किसानों का कहना है कि उनकी आजीविका पूरी तरह इसी भूमि पर निर्भर है। ऐसे में फसल को नष्ट किया जाना उनके साथ अन्याय है। लोगों ने बताया कि इससे पूर्व भी वे अंचल कार्यालय और एसडीएम को ज्ञापन ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.