बलिया, जून 28 -- रामगढ़, हिन्दुस्तान संवाद। गंगा नदी के उस पार नौरंगा को कटान से बचाने के लिए करीब 21 करोड़ की दो कार्य योजनाओं पर काम हो रहा है। इनमें से रिवेटमेंट की एक परियोजना पिछले दो दिनों से संसाधन के अभाव में ठप पड़ी है। रविवार को मौके पर निरीक्षण को पहुंचे भाजपा नेता सूर्यभान सिंह ने इसकी शिकायत अधिकारियों से करने के साथ ही अविलंब कार्य शुरू कराने की मांग की।गांव के राजकुमार राजभर, उमाशंकर गुप्त, संजय ठाकुर, विकास ठाकुर, पंकज ठाकुर, सीटू ठाकुर आदि ने कार्य मानक के अनुरूप नहीं होने की भी शिकायत की। उचित निगरानी नहीं होने से ठेकेदार मनमाना तरीके से कार्य कराकर धन का बंदरबांट करने में लग जाते हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...