गोरखपुर, जून 26 -- गोरखपुर, प्रमुख संवाददाता। गोरखपुर के वार्ड संख्या-20 लच्छीपुर के नौरंगाबाद मोहल्ले में त्वरित आर्थिक विकास परियोजना के तहत 3.13 करोड़ रुपये से सभी गलियों में सीसी रोड और आरसीसी नाली निर्माण कार्य का शुक्रवार को शुभारंभ हुआ। स्थानीय पार्षद सतीश चंद नौरंगाबाद के नागरिकों संग फीता काट कर निर्माण कार्य शुरू कराया। परियोजना पूरी होने के बाद मोहल्ले की लगभग सभी गलियां पक्की सड़क और नाली से जुड़ जाएंगी, जिससे जलभराव, कीचड़ और आवागमन की वर्षों पुरानी समस्या से लोगों को राहत मिलेगी। इस दौरान दौरान वार्ड के पार्षद सतीश चंद, पार्षद प्रतिनिधि गिरिजेश सोनकर, पूर्व पार्षद मोहम्मद सैफ, मोहम्मद ताहिर, दयानंद, सरवत अजीज, वासिम अकरम, जुनैद, नौरंगाबाद मस्जिद के इमाम, सामीउल्लाह, फरीद समेत बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे। यह भी पढ़े...