गोरखपुर, अप्रैल 26 -- गोरखपुर। जामिया अल इस्लाह एकेडमी नौरंगाबाद में रविवार को साप्ताहिक दर्स-ए-कुरआन (सबक/शिक्षा) की शुरूआत की गई। यहां कुरआन-ए-पाक की शिक्षा प्रत्येक रविवार को दोपहर साढ़े तीन बजे से दी जाएगी। वहीं मकतब इस्लामियात तुर्कमानपुर में भी कुरआन-ए-पाक का दर्स दिया गया। इस दौरान यूपी बोर्ड की दसवीं परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करने वाली हफ्सा अली व सदफ फातिमा को सम्मानित किया गया। दर्स की शुरूआत शहर काजी मुफ्ती मुहम्मद अजहर शम्सी ने की। संचालन हाफिज रहमत अली निजामी और संयोजन कारी मुहम्मद अनस नक्शबंदी व आसिफ महमूद ने किया। इस दौरान शीरीन आसिफ, आयशा खातून, सैयदा यासमीन, नाजिया खातून, ज्या वारसी, शिफा खातून, सना फातिमा, फिजा खातून, शालिबा, मुबस्सिरा, आस्मा खातून, नूरजहां, फिजा खातून, सानिया, अदीबा, गुलफिशा आदि उपस्थित रहीं।
हिंदी ह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.