एटा, जुलाई 1 -- बुधवार को स्कूल खोले जाने का पहला दिन था। सकीट में पहले दिन विद्यालय साढ़े दस बजे तक बंद रहे। बच्चे मास्साब के आने का इंतजार करते रहे। प्राथमिक विद्यालय नोरंगाबाद के बच्चों के भविष्य से खिलवाड़ करने का मामला साफ नजर आ रहा है। विद्यालय में बच्चों के पड़ने के समय ताला लटका मिल रहा है। इस बारे में बच्चों से बात की गई तो बच्चों ने बताया कि मास्टर साहब कभी-कभी ही विद्यालय आते हैं। उनके आने व जाने का कोई समय नहीं है। खंड शिक्षाधिकारी नेत्रपाल से फोन पर जानकारी ली गई तो उन्होंने बताया कि अगर ऐसा है तो तत्काल संज्ञान में लिया जाएगा। यह भी पढ़ें- नए सत्र के पहले ही दिन राजकीय विद्यालय सजनपुर पर लटका ताला जांच कर कार्यरत शिक्षकों पर विभागीय कार्रवाई की जाएगी। बीएसए अनुपम अवस्थी ने बताया कि अगर विद्यालय बंद रहता है तो उसके खिलाफ जांच क...