कानपुर, जनवरी 12 -- कानपुर दक्षिण, संवाददाता। नौबस्ता थाना क्षेत्र के गोपालनगर में चोरों ने लोको पायलट के बंद घर में घुसकर माल पार कर दिया। लोको पायलट घर में ताला लगाकर ड्यूटी पर गए थे। पड़ोस में रहने वाले बड़े भाई ने सोमवार सुबह मेन गेट का ताला टूटा देखा तो भाई और पुलिस को सूचना दी। गोपालनगर निवासी अनुज त्रिपाठी लोको पायलट हैं। वर्तमान में कानपुर सेंट्रल-दिल्ली रूट पर ट्रेन चलाते हैं। घर के सामने ही अनुज के बड़े भाई विजय परिवार के साथ रहते हैं। रविवार रात अनुज ताला बंद कर ड्यूटी पर गए थे। सोमवार सुबह विजय बाहर निकले तो अनुज के घर का मेन गेट खुला और ताला टूटा देखा। अंदर पहुंचने पर सामान अस्त-व्यस्त था। विजय के मुताबिक, घर से पीतल के बर्तन और चांदी के भगवान गायब थे। नौबस्ता इंस्पेक्टर बहादुर सिंह ने बताया कि चोरी की सूचना मिली है। तहरीर के...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.