कानपुर, मार्च 21 -- कानपुर दक्षिण, संवाददाता। नौबस्ता आवास विकास हंसपुरम में माहौल बिगाड़ने का प्रयास किया गया। आरोपितों ने घर के बाहर बंधे एक गोवंश को शनिवार तड़के पार्क में ले जाकर गला काट कर हत्या कर दी। सुबह लोग टहलने निकले तो रक्तरंजित हालत में शव पड़ा देखा। सूचना पर पुलिस ने शव को पुलिस चौकी के पास दफना दिया। सूचना पर बजरंग दल और गो रक्षा दल के कार्यकर्ता पहुंचे और विशेष समुदाय के लोगों पर हत्या करने का आरोप लगा कर जमकर हंगामा किया। पार्क के पास स्थित एक घर में लगे सीसी कैमरे में 3 बजकर 33 मिनट पर तड़के प्लास्टिक की बोरी लिए और कंबल ओढ़ कर जाते दो संदिग्ध कैद हुए हैं। पुलिस गोवंश मालिक की तहरीर पर पशु क्रूरता अधिनियम के तहत अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर आरोपित की तलाश कर रही है।नौबस्ता के मछरिया निवासी अशोक कुमार तिवारी के घर पर त...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.