कानपुर, मार्च 15 -- कानपुर दक्षिण।। नौबस्ता पुलिस ने ऑटो चोरी के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से चोरी गया इलेक्ट्रिक ऑटो बरामद किया गया है। पकड़ा गया आरोपी आवास विकास हंसपुरम निवासी प्रियांशु सैनी है। नौबस्ता इंस्पेक्टर बहादुर सिंह ने बताया कि शनिवार देर रात पुलिस गश्त कर रही थी। विजय चेस्ट अस्पताल के सामने खाली मैदान के पास एक ऑटो खड़ा मिला, जिसमें युवक बैठा था। देर रात वहां होने का कारण पूछने पर वह संतोषजनक जवाब नहीं दे सका। ऑटो पर नंबर प्लेट भी नहीं थी। जांच में पता चला कि ऑटो बर्रा-8 निवासी फखरुद्दीन का है और उसकी चोरी की रिपोर्ट नौबस्ता थाने में दर्ज है। आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...