कानपुर, दिसम्बर 19 -- कानपुर। नौबस्ता में ऑटो मैकेनिक पिकअप की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की जानकारी होने पर परिजन निजी अस्पताल ले गए, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। जूही के परमपुरवा निवासी 35 वर्षीय कौशिक ऑटो-टेंपो मैकेनिक था। परिवार में मां रामश्री, दो भाई विजय व सुशील हैं। पिता रामचंद्र के अनुसार, बेटे कौशिक की नौबस्ता बाईपास पर ऑटो-टेंपो की मरम्मत की दुकान थी। गुरुवार दोपहर बेटा ऑटो के नीचे लेटकर मरम्मत कर रहा था। जैसे ही काम खत्म करने के बाद वह नीचे से निकला, तभी पास से गुजरे पिकअप की चपेट में आने से बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उन्हें पास के निजी अस्पताल ले गए, जहां इलाज के दौरान देर रात उसकी मौत हो गई। नौबस्ता थाना प्रभारी ने बताया कि युवक की सड़क हादसे में मौत हुई है। परिवार से तहरीर मिलने पर रिपोर्ट द...