नौबस्ता में गश खाकर सड़क पर गिरा युवक, मौत
कानपुर, मई 23 -- चकेरी। नौबस्ता में शनिवार दोपहर को एक युवक सड़क किनारे गश खाकर गिर पड़ा, जिससे उसकी मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक की पहचान के प्रयास किया पर शिनाख्त नहीं हो सकी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हालांकि तपती धूप से युवक की मौत होने की आशंका जताई जा रही है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, करीब 45 वर्षीय युवक सड़क किनारे खड़े होकर बोतल से पानी पी रहा था। तभी अचानक वह गश खाकर गिर पड़ा। आसपास मौजूद लोग युवक के पास पहुंचे लेकिन उसकी मौत हो चुकी थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने आसपास के लोगों से उसकी पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन शिनाख्त नहीं हो सकी। यह भी पढ़ें- सड़क के किनारे बुजुर्ग महिला का शव मिला थानाप्रभारी बहादुर सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया भीषण गर्मी और लू लगने से मौत होने की आशंका है।
हिंदी हिन्दु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.