नौबतपुर से रोडवेज के दो बसों के संचालन शुरू, मिलेगी राहत
चंदौली, मई 25 -- सैयदराजा, हिन्दुस्तान संवाद। विधायक सुशील सिंह तथा नगर पंचायत सैयदराजा चेयरमैन आभा जायसवाल ने रविवार को नौबतपुर पंचायत भवन के पास परिवहन निगम की दो बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। मंत्रोच्चार के बीच विधिवत पूजा अर्चन किया गया। इस दौरान लोगों में काफी उत्साह देखा गया। वही नियमित बसों के संचालन से काफी राहत होगी।इसमें एक बस प्रतिदिन नौबतपुर बाजार से तथा दूसरी बस जमानियां से मुगलसराय, पड़ाव तक आवागमन करेगी। इस दौरान विधायक ने कहा की बसों के संचालन से आम यात्रियों को काफी सहूलियत मिलेगी। पहले नौबतपुर बार्डर के लोगों को सैयदराजा जाकर बसों को पकड़ना पड़ता था, लेकिन अब लोगों को अपने घर के पास से ही यह सुविधा मिलेगी। इस दौरान प्रमुख प्रतिनिधि महेंद्र सिंह, विपिन सिंह, रमेश सिंह, श्याम सुंदर गुप्ता, अमित डाली, राणा सिंह, संतोष...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.