चंदौली, जून 10 -- चंदौली। डीएम चंद्रमोहन गर्ग और एसपी आकाश पटेल ने नौबतपुर में खनिज विभाग की ओर से स्थापित चेक गेट का निरीक्षण किया। इस दौरान बिहार राज्य से आने वाले मोरम लदे वाहनों को आईएसटीपी के संबंध में जांच कर जानकारी ली। डीएम ने इस संबंध में एडीएम को राजेश कुमार तथा खनन अधिकारी को लगातार निगरानी रखने एवं प्रवर्तन किए जाने के लिए ड्यूटी लगाने का निर्देश दिया। कहा कि सीमावर्ती जिले से समन्वय स्थापित करते हुए किसी भी प्रकार के उप खनिज के अवैध परिवहन की रोकथाम के लिए कड़ाई से अनुपालन किया जाए। एसपी ने कहा कि इन गतिविधियों को रोकने के लिए अगर पुलिस बल की जरूरत होगी तो पर्याप्त मात्रा में पुलिस बल भेज कर सहयोग किया जाएगा। यह भी पढ़ें- आज से बिहार की सीमा में प्रवेश करने वाले लघु खनिज लदे वाहनों को लेना होगा ट्रांजिट पास जिन गाड़ियों के नम...