चंदौली, मई 26 -- चंदौली, संवाददाता । नौबतपुर बार्डर पर ड्यूटीरत सिपाही की सोमवार की शाम संदिग्ध हाल में मौत हो गई। पुलिस लाइन में तैनात सिपाही की नौबतपुर बार्डर पर जब्त वाहन यार्ड में ड्यूटी लगी थी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद देर रात शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया। आजमगढ़ जिले के थाना तरवा के गजवां गांव निवासी 32 वर्षीय पंकज कुमार 2019 में भर्ती हुआ था। जिले में वह पुलिस लाइन में तैनात था। यहां से उसकी ड्यूटी नौबतपुर बार्डर पर जब्त वाहन यार्ड में लगाई गई थी। सोमवार की शाम अचानक उसकी तबियत बिगड़ गई। इसके बाद तत्काल इलाज के लिए ले जाया गया। लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद पुलिस अधिकारियों ने परिजनों को सूचना दी। साथ ही रात में ही पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी कराई गई। बताया जा रहा है लू लगने से उसकी म...